दहशत के कारण साधारण सर्दी- खां’सी व बु’खार के मरी’ज भी आशंकित हो कोरोना की जांच के लिए एसकेएमसीएच पहुंच रहे है। बीते एक सप्ताह में पांच दर्जन से अधिक मरी’जों ने इमरजेंसी पहुंच डॉक्टर से जांच की गुहार लगायी। वहीं, डॉक्टर ने सभी की काउंसलिंग कर उनकी पैथेलोजिकल जांच व एक्स- रे करा वापस भेजा।सुबह से ही इस तरह के मरीज आने लगे थे। पारू व रुन्नीसैदपुर से एक एक युवक इमरजेंसी पहुंचे और डॉक्टर कोरोना की जांच की गुहार लगायी।

उन्होंने डॉक्टर को बताया कि एक सप्ताह से सर्दी- खांसी व बदन द’र्द की शि’कायत है। सांस भी फूल रही है। दो दिन पहले पंजाब से लौटा हूं। कोरोना की जांच करानी है। युवक की बात सुनकर इमरजेंसी में ह’ड़कंप मच गया। इसके बाद डॉक्टर ने प्रथम लक्षण के आधार पर ब्लड जांच कराई, लेकिन कोई संक्रमित नहीं मिला। एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ सुनील कुमार शाही ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए वार्ड बनकर तैयार है। इलाज के लिए डॉक्टर, टेक्नीशियन व नर्स को प्रशिक्षण देकर तैनात कर दिया गया है। इलाज के लिए जरूरी दवाइया व अन्य समान भी स्टॉक में रखे जा चुके है।
Input: हिन्दुस्तान



Leave a Reply