Breaking NewsDELHI

BreakingNews : HCL के कर्मचारी में भी हुई कोरोना की पुष्टि, विदेश यात्रा से लौटा था सं’क्रमित व्यक्ति…

नोएडा में स्थित देश की एक बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक्‍नोलॉजीज (HCL Technologies)  का एक कर्मचारी कोरोना वायरस (KOVID-19) से पॉजिटिव पाया गया है। 

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की ओर से गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कंपनी के नोएडा ऑफिस में काम करने वाला कर्मचारी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। वह कुछ दिन पहले ही विदेश यात्रा कर भारत लौटा है। यह व्‍यक्ति सेल्‍फ आइसोलेशन में चला गया है। उक्त कर्मचारी में एक दिन पहले ही कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। कंपनी का कहना है कि हमारा ऑफिस सरकार और सभी स्वास्थ्य सलाहकारों के नियमों का पालन कर रहा है। बता दें कि, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी गुरुवार को दो और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज लखनऊ का तो दूसरा सीतापुर का रहने वाला है। दोनों को ही लखनऊ के केजीएमयू में बुधवार को भर्ती कराया गया था।

नोएडा में 5 अप्रैल तक धारा 144 लागू  

नोएडा। नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर ने नोएडा में पांच अप्रैल तक धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके तहत शहर में किसी भी तरह के धार्मिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक प्रदर्शनी, रैली और जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। कोरोना के संक्रमण को रोकने, जागरूकता फैलाने और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बुधवार शाम को पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने एडवाईजरी जारी की है। इसके बाद उपर पुलिस उपायुक्त कानून एवं व्यवस्था आशुतोष द्विवेदी ने जिले में 5 अप्रैल तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है। धारा लागू होने के बाद जिले में सभी तरह के कार्यक्रम, रैली और जुलूस प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इसके अलावा अपील की गई है कि यदि किसी को कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है तो तत्काल इसकी सूचना चिकित्सा विभाग या अस्पताल को दी जाए। यदि इस तरह के मामले को कोई छिपाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।  

भारत में कोरोना वायरस से 169 लोग संक्रमित

देश के विभिन्न हिस्सों से कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या गुरुवार को 169 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन लोगों में 25 विदेश नागारिक भी शामिल हैं, जिनमें से 17 इटली, तीन फिलीपीन, दो ब्रिटेन और कनाडा, इंडोनेशिया तथा सिंगापुर के एक-एक नागरिक हैं। इन आंकड़ों में दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में वायरस से मारे गए तीन लोग भी शामिल हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि भारत में कोविड-19 से अभी 151 लोग संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि अन्य 15 लोग वे हैं, जो ठीक हो गए हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीन लोगों की मौ’त हो गई है।

दिल्ली में अभी तक एक विदेशी सहित 12 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भी एक विदेशी सहित 17 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 45 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 27 मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 14 मरीज हैं। लद्दाख में संक्रमण के मामले बढ़कर आठ हो गए हैं और जम्मू-कश्मीर में इसकी संख्या बढ़कर चार हो गई है। तेलंगाना में दो विदेशियों समेत छह मामले सामने आए हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.