बेगूसराय में नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। स्टेट इलेक्शन कमिशन के द्वारा आरक्षण रोस्टर की घोषणा की गई है। जिसमें बेगूसराय नगर निगम के मेयर पद को महिला अनारक्षित घोषित किया गया है । इसके साथ ही डिप्टी मेयर के पद को भी महिला अनारक्षित किया गया है । गुरुवार की रात स्टेट इलेक्शन कमिशन के द्वारा आरक्षण पोस्टर जारी करने के बाद ही बेगूसराय जिले में मेयर और डिप्टी मेयर पद पर भाग्य आजमाने की तैयारी कर रहे हैं ।
संभावित प्रत्याशियों के बीच गहमागहमी तेज हो गई है। वही पहले से जो प्रत्याशी मैदान में तैयारी कर रहे थे । महिला सीट होने के बाद उनकी तैयारियों को भी झटका लगा है । इससे पहले स्टेट इलेक्शन कमिशन के द्वारा सभी 45 वार्ड के लिए भी आरक्षण रोस्टर जारी किया गया था। इसके साथ ही बेगूसराय नगर निगम चुनाव को लेकर बीते एक साल से तैयारियों में लगे भावी प्रत्याशियों के लिए उपापोह की स्थिति खत्म हो गई है।
बिहार स्टेट इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर गुरुवार को आरक्षण रोस्टर जारी होने के साथ ही नगर निगम के 45 वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।वहीं कई कई वार्डों का सीट जनरल से आरक्षित होने के कारण तैयारी में जुटे प्रत्याशियों को झटका भी लगा है। जबकि कई वार्ड जो आरक्षित थे वहां सीट जनरल होने के कारण अब नए नए दावेदार भी सामने आकर अपना दावा उम्मीदवारी के लिए पेश करने लगे हैं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन के द्वारा आगामी नगर निगम चुनाव संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन कार्यालय के परिसर से लेकर नगर निगम कार्यालय के परिसर तक आने जाने वाले हर लोगों के जुबान पर बस आगामी चुनाव की चर्चा सुनने को मिल रही है।



Leave a Reply