Breaking News

आरक्षण में बदलाव:मेयर और डिप्टी मेयर पद हुआ महिला के लिए आरक्षित, मेयर का वार्ड भी आरक्षित

नगर निगम के मेयर चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए कई महीनों से तैयारी कर रहे दिग्गजों को झटका लगा है। बेगूसराय नगर निगम का मेयर और उपमेयर पद आरक्षित हो गया है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जिसमें बताया गया है कि बेगूसराय का मेयर और उप मेयर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। बता दें कि बेगूसराय के मेयर व डिप्टी मेयर का पद पहले सामान्य था।

निवर्तमान मेयर यूपी सिंह, पूर्व मेयर संजय कुमार, भाजपा नेता नवीन कुमार, अखिलेश कुमार, मनीष कुमार, संजीव कुमार, राजद नेता डॉ अशोक यादव, अंकित सिंह, प्रकाश सिन्हा, रामबिलास सिंह मेयर चुनाव के लिए मैदान में उतरने वाले थे। वहीं विभिन्न वार्डों में भी आरक्षण रोस्टर में बदलाव किए जाने से वार्ड पार्षद चुनाव में अपना भाग्य आजमाने की योजना बनाकर लगातार कार्य करने वालों को झटका लगा है।

बिहार स्टेट इलेक्शन कमीशन ने गुरुवार को आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है जिसके बाद नगर निगम के 45 वार्डों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद कई धुरंधरों की सीट छिन गई है वहीं वैसी सीट जो आरक्षित नहीं था उसके आरक्षित होने से संभावित प्रत्याशी के चेहरे पर निराशा आ गई है।

दूसरी तरफ जिला प्रशासन के द्वारा आगामी नगर निगम चुनाव संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन कार्यालय के परिसर से लेकर नगर निगम कार्यालय के परिसर तक आने जाने वाले हर लोगों के जुबान पर बस आगामी चुनाव की चर्चा सुनने को मिल रही है।

आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद कई धुरंधरों के चेहरे मुरझाए

तेघड़ा, बखरी में मुख्य पार्षद पद हुआ महिला
तेघड़ा, बखरी नगर परिषद का मुख्य पार्षद पद अनारिक्षत से महिला, बरौनी और बलिया पिछड़ा वर्ग से अन्य, जबकि बीहट में मुख्य पार्षद का पद अनुसूचित जाति से बदलकर अन्य के लिए कर दिया गया है। इसी प्रकार उपमुख्य पार्षद तेघड़ा, बखरी महिला, बरौनी, बीहट अन्य, बलिया महिला।

वार्डों में यह है आरक्षण की व्यवस्था
स्टेट इलेक्शन कमीशन ने वार्डों को लेकर आरक्षण रोस्टर जारी किया है। जो वार्ड संख्या 1 अनुसूचित जाति से बदलकर पिछड़ा वर्ग अन्य, वार्ड संख्या 2 अनारक्षित अन्य से अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड संख्या 3 पिछड़ा वर्ग महिला से अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 4 अनारक्षित महिला से अन्य, वार्ड संख्या 5 अनारक्षित महिला से अन्य, वार्ड संख्या 6 अनुसूचित जाति से पिछड़ा वर्ग अन्य, वार्ड संख्या 7 अनारक्षित से महिला, वार्ड संख्या 8 अनारक्षित महिला से पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 9 पिछड़ा वर्ग से अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या 10 अनारक्षित महिला से अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 11 सामान्य से अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर 12 जनरल से अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर 13 जनरल महिला से अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर 14 पिछड़ा वर्ग महिला से अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर 15 पिछड़ा वर्ग महिला से अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर 16 से पिछड़ा वर्ग महिला से अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर 17 जनरल महिला से पिछड़ा वर्ग अन्य, वार्ड नंबर 18 जनरल से अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर 19 जनरल से अनारक्षित महिला,वार्ड नंबर 20 जनरल महिला से अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर 21 जनरल से अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर 22 जनरल महिला से पिछड़ा अन्य, वार्ड नंबर 23 जनरल महिला से अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर 24 जनरल से अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर 25 जनरल से अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर 26 जनरल से अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर 27 अनुसूचित जाति से अनारक्षित, वार्ड नंबर 28 जनरल महिला से पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर 29 जनरल महिला से पिछड़ा वर्ग अन्य, वार्ड नंबर 30 पिछड़ा वर्ग से अनारक्षित महिला , वार्ड नंबर 31 जनरल से अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड नंबर 32 जनरल महिला से अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड नंबर 33 जनरल से अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर 34 पिछड़ा वर्ग से अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर 35 जनरल से अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर 36 जनरल से अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर 37 आरक्षित महिला से अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर 38 जनरल से अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर 39 जनरल महिला से अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर 40 जनरल महिला से पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर 41 पिछड़ा वर्ग से अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर 42 पिछड़ा वर्ग से अनारक्षित महिला, वार्ड नंबर 43 जनरल से अनारक्षित महिला , वार्ड नंबर 44 जनरल महिला से अनारक्षित अन्य, वार्ड नंबर 45 आरक्षित महिला से पिछड़ा वर्ग महिला किया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.