Breaking News

बिहार के बाहर JDU का मिशन 2024:बंगाल में बांका के सांसद ने शुरू की सदस्यता अभियान, कहा- हर तबके के लोगों को जोड़ा जाएगा पार्टी से

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने बिहार के बाहर भी सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। बंगाल में बांका के जेडीयू सांसद गिरिधारी यादव ने इसकी शुरुआत की। गुरुवार को बंगाल के हावड़ा में स्थित पार्टी मुख्यालय में सांसद ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों से जुड़ने की अपील की।

जेडीयू सांसद ने कहा कि बिहार के विकास मॉडल से आज हर कोई वाकिफ है। नीतीश कुमार गरीब, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। महिलाओं को स्थानीय निकाय के चुनाव में 50 फीसद का आरक्षण दिया गया है। देश का बिहार पहला राज्य है, जहां इस तरह के निर्णय लिए गए हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई तरह के विकास कार्य किए हैं।

हर तबके के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा

सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। सदस्यता अभियान के दौरान हर तबके के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस दौरान बंगाल के जेडीयू कार्यकर्ताओं ने सांसद को पार्टी की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों से भी अवगत कराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.