Breaking News

समस्तीपुर में पुनपुन घाट हाल्ट पर रुकेगी 8 जोड़ी ट्रेनें:पितृपक्ष मेला को लेकर 9 से 25 सितंबर तक दो -दो मिनट होगा ठहराव

पितृपक्ष मेला को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पुनपुन घाट हाल्ट पर आठजोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का 9 सितंबर से 25 सितंबर तक ठहराव दिया है। रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 18625/18626 पूर्णिया काेर्ट-हटिया-पूर्णिया काेर्ट एक्सप्रेस, 18623/18624 इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस, 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस,13347/13348 पटना-बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस, 13349/13350 सिंगरौली-पटना-सिंगराैली एक्सप्रेस, 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनषताब्दि एक्सप्रेस, 13329/13330 पटना-धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस, 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस अप डाउन दो -दो मिनट का ठहराव दिया गया है।

उधर, चिरैला पौथू के बीच अनुग्रह नारायण घाट पर 03383/03384 गया-डीडीयू-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 03691/03692 गया-डेहरी आॅन साेन-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 03381/03382 गया-डेहरी आॅन साेन-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 13305/13306 धनबाद-डेहरी आॅन सोन-धनबाद इंटरसिटी पैसेंजर व 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस का दो मिनट ठहराव दिया गया है। उक्त जानकारी मुख्य सूचना पदाधिकारी विरेंद्र कुमार ने दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.