Breaking News

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का नि’धन:स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में 96 साल की क्वीन ने अंतिम सांस ली

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ वक्त से बीमार थीं। 96 साल की महारानी स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में रह रही थीं। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। वे सबसे लंबे समय तक (70 साल) ब्रिटेन की क्वीन रहीं।

अब प्रिंस विलियम 40 साल की उम्र में ब्रितानी सिंहासन के उत्तराधिकारी बन गए हैं। उनके पिता प्रिंस चार्ल्स (73 साल) अब किंग हो गए हैं।

महारानी एलिजाबेथ-II के साथ उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स। ये तस्वीर अक्टूबर 2019 में लंदन में संसद के उद्घाटन के दौरान ली गई थी।

महारानी एलिजाबेथ-II के साथ उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स। ये तस्वीर अक्टूबर 2019 में लंदन में संसद के उद्घाटन के दौरान ली गई थी।

कुछ अहम तस्वीरें

ये क्वीन एलिजाबेथ की आखिरी तस्वीर है। इसे 6 सितंबर 2022 को लिया गया था। वे पिछले कुछ दिनों से स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में थीं।

ये क्वीन एलिजाबेथ की आखिरी तस्वीर है। इसे 6 सितंबर 2022 को लिया गया था। वे पिछले कुछ दिनों से स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में थीं।

महारानी एलिजाबेथ सार्वजनिक समारोह के दौरान अपनी शाही बग्घी में सवार होकर निकलती थीं। उनके साथ रॉयल ऑर्मी मार्च करती थी।

महारानी एलिजाबेथ सार्वजनिक समारोह के दौरान अपनी शाही बग्घी में सवार होकर निकलती थीं। उनके साथ रॉयल ऑर्मी मार्च करती थी।

मेडिकल सुपरविजन में थीं महारानी
गुरुवार दोपहर को महारानी एलिजाबेथ की तबीयत नाजुक होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद वे डॉक्टर्स की देखरेख में थीं। बीमारी की वजह से महारानी बाल्मोरल महल में रह रही थीं। वे सभी आधिकारिक काम इसी पैलेस से कर रही थीं। ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने 6 सितंबर को यहीं आकर उनसे मुलाकात की और यहीं शपथ ली थी।

शाही परिवार ने बताया था कि महारानी Episodic Mobility की दिक्कत से जूझ रही थीं। इस बीमारी में मरीज को खड़े होने और चलने में परेशानी होती है। उन्हें 19 फरवरी 2022 को कोरोना भी हुआ था।

रॉयल फैमिली की आधिकारिक वेबसाइट पर यह तस्वीर शेयर की गई है। इसमें रानी के निधन की सूचना दी गई है।

रॉयल फैमिली की आधिकारिक वेबसाइट पर यह तस्वीर शेयर की गई है। इसमें रानी के निधन की सूचना दी गई है।

शोक में शाही परिवार और ब्रिटेन
महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप की मौत 9 अप्रैल 2021 को हुई थी। अब महारानी भी नहीं रहीं। शाही परिवार अब आधिकारिक रूप से शोक में होगा। सभी अधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शाही महलों और घरों पर यूनियन जैक आधा झुका दिया गया है। इसके अलावा ब्रिटेन की सभी बाहरी पोस्टों और सैन्य ठिकानों पर भी झंडा झुका रहेगा।

PM मोदी ने दुख जताया, कहा- वो एक दिग्गज शासक थीं
PM नरेंद्र मोदी ने एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज शासक के रूप में याद किया जाएगा। दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।

उन्होंने बताया- मैं 2015 और 2018 में UK की यात्राओं के दौरान महारानी से मिला था। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे एक रूमाल दिखाया था, जो महात्मा गांधी ने उनकी शादी में गिफ्ट किया था।

वर्ल्ड लीडर्स ने दुख जताया, जस्टिन ट्रूडो बोले- कनाडा उनके कामों को हमेशा याद रखेगा

  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि महारानी ने 70 से साल तक ब्रिटेन को स्थिरता दी। क्वीन ने लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी है, जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे।
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि क्वीन एलिजाबेथ ने कनाडा के लोगों के लिए जो किया, उसे हम कभी नहीं भूलेंगे।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय एक सम्राट से कहीं अधिक थीं। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया।
यह तस्वीर रॉयटर्स ने जारी की है। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल इमारत पर सिक्योरिटी गॉर्ड तैनात हो गए हैं।

यह तस्वीर रॉयटर्स ने जारी की है। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल इमारत पर सिक्योरिटी गॉर्ड तैनात हो गए हैं।

बकिंघम पैलेस की गार्ड चेंजिंग सेरेमनी रद्द
लंदन के बकिंघम पैलेस में होने वाली गार्ड चेंजिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया गया है। सेरेमनी के दौरान जहां पर यात्री जुटते हैं, ठीक उसी जगह पर एक बोर्ड लगा दिया गया है। इससे पहले महारानी की प्रिवी काउंसिल, यानी गुप्त जानकारी से संबंधित मंत्री परिषद की वर्चुअल मीटिंग भी रद्द कर दी गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.