Breaking News

जोकीहाट में NIA की रेड:इंजीनियर एहसान परवेज के घर पहुंची टीम, फुलवारी शरीफ PFI मामले में है नामजद

गुरूवार को जोकीहाट के आरतियां गांव में एनआइए की छापेमारी जिस हसैन के घर पर हो रही है वह एहसान परवेज़ भी फुलवारी शरीफ कांड में नामजद है। पटना के फुलवारीशरीफ के नया टोला में देश विरोधी गतिविधियों में जिले का नाम भी जुड़ा है। पीएफआई और एसडीपीआई के जिन 26 लोगों के खिलाफ फुलवारीशरीफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत के अरतिया गांव निवासी इंजीनियर एहसान परवेज का नाम भी शामिल है।

एफआईआर के अनुसार जोकीहाट का इंजीनियर एहसान परवेज एसडीपीआई सक्रिय सदस्य है। ऐसा कहा जा रहा है कि पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के पास से मिले डाक्यूमेंट में बिहार के कई जिलों के लोगों का नाम है। उसमें एक एहसान परवेज भी है। जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया पंचायत के अरतिया गांव निवासी ई. एहसान परवेज, मोहसीन का पुत्र है। मोहसिन रेफरल अस्पताल जोकीहाट में लिपिक था।जिसकी मौत वर्ष 2004 में हो गया है।

सुरक्षा एजेंसी के 26 नामजदों में अररिया जिले के जोकीहाट थाना के इंजीनियर एहसान परवेज का भी नाम पुलिस के पास है, जो इस माड्यूल में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। सुरक्षा एजेंसी इंजीनियर एहसान की कुंडली खंगालने में जुटी है। एहसान के बड़े भाई तहसीन परवेज जो अररिया जिले के भरगामा स्वास्थ्य केंद्र में लिपिक हैं। उन्होंने बताया कि उनका भाई राजस्थान के कोटा जिले में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता के निधन के बाद कुछ वर्षों तक तहसीन उनकी पढ़ाई लिखाई करवाया। वर्ष 2011 के बाद भाई के साथ उनका रिश्ता ठीक नहीं था, इसलिए परिवार के साथ वे अररिया शहर में रहने लगे।

स्थानीय लोगों के अनुसार ई. एहसान परवेज जोकीहाट प्रखंड के उदाहाट में एक निजी विद्यालय चलाता था। लेकिन दो वर्ष पूर्व किसी दूसरे को सारा कारोबार सौंप कर पार्टी गतिविधियों में सक्रिय हो गया। वे कभी कभार ही जोकीहाट आया जाया करते हैं। बताया गया कि एहसान परवेज ने एक महिने पूर्व एसडीपीइ के फेसबुक पेज पर लाइव आकर पुलिस पर अतहर परवेज को पुलिस हिरासत में लेने का विरोध किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.