Breaking News

सीतामढ़ी में दो होटल से 4 युवती समेत 10 पकड़ाए:सिविल ड्रेस में कस्टमर बनकर पहुंची थी पुलिस, वेरिफिकेशन के बाद सभी को छोड़ा

सीतामढ़ी पुलिस ने बुधवार की देर रात शहर के एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर छापेमारी की। दरअसल, प्रशिक्षु डीएसपी सोनल कुमारी के नेतृत्व में शहर के किरण चौक स्थित दो होटलों में छापेमारी की गई। दोनों होटलों की छापेमारी में 4 युवतियां समेत 10 को हिरासत में लिया गया। छापेमारी के दौरान दोनों होटलों के कमरे से आपत्तिजनक सामान मिले।

उक्त छापेमारी में पुलिस ने दो छात्रा, दो महिला, होटल संचालक समेत 10 को हिरासत में ली। जहां नगर थाना में सभी से पूछताछ की गई। इस दौरान छात्रा के अभिभावक व युवक के परिजनों को थाने बुलाया गया। सत्यापन के बाद पीआर बांड पर सभी को छोड़ दिया गया।

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने सिविल ड्रेस में दो महिला जवान व एक अधिकारी ग्राहक बनकर होटल पहुंचे। कमरा बुक किया। इस दौरान संदिग्ध दिखने पर सूचना दी गयी। इसके बाद होटल में छापेमारी की गयी। होटल की पंजी की भी जांच की गयी। इस दौरान संचालक को डांट-फटकार भी लगाया गया है। उहोंने बताया कि होटलों से संदिग्ध अवस्था में कोई नहीं मिला था। जिसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.