Breaking News

गर्लफ्रेंड ने पति के साथ मिलकर किया युवक का म’र्डर:मुजफ्फरपुर में कॉल कर सुनसान जगह पर बुलाया, पति और भाइयों ने दबाया गला

मुजफ्फरपुर में शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को सुनसान जगह पर बुलाकर पति और भाइयों से हत्या करवा दी। महिला ने कॉल पर पहले युवक (22) को बुलाया जिसके बाद पति, भाई और उसके दोस्तों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मामला बरुराज थाना क्षेत्र के कोरिगावा गांव का है। मामले में पुलिस ने प्रेमिका व उसके पति समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।/

संजीत कुमार का रूबी कुमारी(21) से ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले रूबी की शादी हो गई। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती थी। रूबी के पति को इसकी भनक लग गई, जो उसे ठीक नहीं लगता था। इसके बाद रूबी के साथ मिलकर संजीत की हत्या की योजना बनाई गई। 26 अगस्त को रूबी ने उसे सुनसान जगह कॉल करके बुलाया। जहां रूबी का भाई, पति व उसका दो भाई पहले से मौजूद थे। संजीत के पहुंचने के बाद सभी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और सभी फरार हो गए।

पुलिस ने महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। 3 अब भी फरार हैं।

पुलिस ने महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। 3 अब भी फरार हैं।

मामले में डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बताया कि छानबीन में सीडीआर व कॉल डिटेल निकाला गया था। इसमें पता चला कि रूबी व संजीत की काफी बातचीत हुई थी। इसके बाद रूबी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मामला सामने आया। युवक को पहले भी धमकाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्वी चंपारण के राजेपुर निवासी रूबी कुमारी, बरुराज निवासी सोनेलाल शर्मा, कंचन कुमार, मंतोष कुमार शामिल है। 3 अब भी फरार हैं।

मामले की जानकारी देते डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद।

मामले की जानकारी देते डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद।

बाबाधाम से लौटकर आया था घर, रात में खाया सुबह में हुई हत्या
बताते चले कि बीते माह 26 अगस्त को युवक लापता हो गया था। 27 अगस्त को उसका शव मिला। वह हत्या की रात देवघर से लौटा ही था। खाना खाकर सोने चला गया था। अगले दिन परिजन जब उठे तो उसे गायब देखे। खोजबीन की गई तो उसका शव बरामद किया गया था। शव की पहचान नहीं हो सके, इसको लेकर तेजाब भी डालने की कोशिश की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.