Breaking News

भागलपुर में 8 सितंबर को फिजियोथेरेपी दिवस पर कार्यक्रम:ऑस्टेरोअर्थरिटिस से बचने के लिए महिलाओं को किया जायगा जागरूक

भागलपुर में 8 सितंबर को फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर,मीनोपॉज सोसाइटी एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ फियोथेरपीसिस्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में,फिजियोथेरेपी जागरूकता एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये कार्यक्रम खास कर महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस साल के कार्यक्रम का थीम ऑस्टेरोअर्थरिटिस रखा गया है।

दरअसल ऑस्टेरोअर्थरिटिस हड्डियों और जोड़ो का लाइलाज बीमारी है। इसमे खासकर घुटनों में दर्द,कमर दर्द,गर्धन दर्द, अंगुलियों में दर्द आदि ज्यादा देखा जाता है और ये समस्याएं रजोनिवृत्ति महिलाओं में ज्यादा देखा जाता है।इस शिविर में भागलपुर शहर और आस पास के ग्रामीण महिलायें भी हिस्सा लेंगी। इस कार्यकम का आयोजन शाम 5 बजे से 7 बजे तक शहर के आईएमए हॉल में किया जायगा।

इसको लेकर मंगलवार को भागलपुर मीनोपॉज सोसाइटी एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ फियोथेरपीसिस्ट्स की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां भागलपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्निमा प्रकाश ने बताया कि इस बार वा विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का थीम ऑस्टेरोअर्थरिटिस है। ये एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन इसकी बुनियाद हमारे खान पान पर असर करती है। उन्होंने बताया कि खान पान का स्तर बढ़ना,मोटापा बढ़ना और शारीरिक गतिविधियां कम हो गया है।

उन्होंने बताया कि इसका असर हमारी हड्डियों पर पड़ता है। 35 से 40 उमर के बाद ये दिक्कत महिलाओ में खास कर आती है। उन्होंने बताया कि इसे ठीक करने के लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाना होगा,हमे मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए। जिससे कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कल इसी विषय पर भागलपुर की महिलाओं को जानकारी देकर उन्हें जागरूक करे,जिसके लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.