स्कूल रिपोर्ट कार्ड भेजने में मुजफ्फरपुर जिला फि’सड्डी साबित हुआ है। 221 हाईस्कूल में से सिर्फ पांच ने ही राज्य शिक्षा परियोजना की रिपोर्ट भेजी है। इस पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीओ एसएसए को फ’टकार लगायी है।सभी हाईस्कूल को किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत विद्यालय रिपोर्ट कार्ड भेजना है।

इसके लिए स्कूलों में नोडल शिक्षक भी नियुक्त किये गये है, लेकिन इसके बाद भी कोई रिपोर्ट कार्ड नहीं भेजी गयी है। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी किरण कुमारी ने निर्देश दिया है कि 15 अप्रैल तक सभी स्कूल रिपोर्ट भेज दें।

Input: प्रभात खबर



Leave a Reply