कटिहार में मायके से पैसे मांग कर नहीं लाने पर शराबी पति ने पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। घटना डंडखोरा थाना क्षेत्र के दास टोला कि है। महिला के साथ मारपीट की घटना कि जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे।
यहां परिजन घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। इलाज के बाद पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बारे में घायल हिना देवी के परिजनों ने बताया कि दास टोला निवासी बलेश्वर दास की शादी छिटाबारी निवासी हिना देवी के साथ 5 साल पहले हुई थी।

परिजनों ने बताया कि इस दौरान दोनों की दो बेटी भी है। लेकिन, पिछले कुछ महीनों से बलेश्वर दास अपनी पत्नी हिना को मायके से पैसे लाने के लिए कह रहे है। जिसका विरोध करने पर हिना को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। रविवार को भी पैसे लाने के लिए मायके से कहा गया। इसका विरोध करने पर बलेश्वर ने हिना के साथ जमकर मारपीट की।
मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी जानकारी माइक्रो वालों को पता चला। जानकारी मिलते ही मायके वालों के द्वारा घायल महिला को कटिहार लाया गया और सदर अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है। वही महिला ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।



Leave a Reply