बिहार के वन मंत्री और लालू यादव के बड़े तेजप्रताप यादव ने वन विभाग की बैठक की रील्स बनाई और इंस्टा पर डाल दी। इसमें बकायदा उन्होंने गाना भी लगाया है। इसपर यूजर्स ने लिखा है कि भैया आपको आपके टैलेंट के हिसाब से विभाग नहीं मिला है। इधर, बीजेपी ने इसे जनता के पैसों पर मौज बताया है।/
तेजप्रताप यादव रील्स बनाने के शौकीन हैं। वे अब बिहार सरकार के पर्यावरण और वन मंत्री हैं। कुछ दिन पहले राजगीर सफारी के दौरे के समय भी उन्होंने वहां रील्स बनाई थी, लेकिन उनकी वह रील इन दिनों खूब चर्चा में है, जिसमें वे विभागीय अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं।
विभागीय अफसरों के साथ प्रजेंटेशन देखते वक्त रील बनवाई
कुर्ता-पायजामा वाले ड्रेस में तेजप्रताप यादव अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं और ‘ गेट रेडी टू फाइट’ गाने पर उन्होंने रील बनवाई है। गाना युवाओं में जोश भरने वाला है। यह गाना बागी फिल्म का है जो 2016 में रिलीज हुआ था।
लोगों को आश्चर्य हो रहा है कि एक मंत्री इस तरह से रील क्यों बनवा रहे हैं। इस रील को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। तेजप्रताप यादव को जानने वालों को पता है कि वे विधान सभा की सीढ़ियों पर भी रील बनवा चुके हैं।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि भैया आपको टैलेंट के हिसाब से विभाग नहीं मिला।
बयानबाजी से इन दिनों बच रहे हैं तेज
मंत्री पद संभालने के बाद वे पटना जू से लेकर राजगीर सफारी आदि जगहों का निरीक्षण कर चुके हैं। पर्यावरण से उनको खासा लगाव रहा है लेकिन विभागीय बैठक में भी किसी मंत्री द्वारा रील बनाने का नया ट्रेंड लोग देख रहे हैं। तेज चर्चा में रहने का हुनर जानते हैं। वे अपने संगठन जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। लेकिन मंत्री बनने के बाद वे बयानबाजी से बच रहे हैं।
हाल के दिनों में उन्होंने कोई विवादास्पद बयान नहीं दिया है। वे रील के जरिए चर्चा में हैं। राजगीर में पहाड़ों की वादियों के बीच उन्होंने दो रील बनाया था। ग्लास ब्रीज और झूला ब्रिज पर बनाया उनका रील भी खूब चर्चा में रहा था।
नौटंकीबाजों और अपराधियों की सरकार: BJP
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि ये नौटंकीबाजों और अपराधियों की सरकार है। ये जनता के पैसे पर मौज मार रहे हैं। इनको जनता से कोई मतलब नहीं है। जनता किस हाल में है उसकी कोई चिंता इन लोगों को नहीं है। तेजस्वी ने तो आते ही सुरक्षा बढ़वा ली थी। अपराध किस तरह से बढ़ रहा है देख लीजिए। लेकिन ये लोग बेफिक्र हैं।



सरकारी बैठक में जीजा को लेकर पहुंचे मंत्री तेजप्रताप
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही विवादों में घिर रही है। अब नया विवाद लालू यादव के बड़े दामाद शैलेश कुमार को लेकर शुरू हो गया है। वह अपने बड़े साले और वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ सरकारी मीटिंग में नजर आए। इसके पहले कानून मंत्री के खिलाफ केस, फिर शिक्षा मंत्री के बयान पर बवाल मच चुका



Leave a Reply