Breaking News

छापेमारी:सीमेंट छड़ की दुकान में की गई छापेमारी

रजौली नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लॉक रोड में सोनाली ट्रेडर्स नामक सीमेंट छड़ दुकान में राज्य कर सहायक आयुक्त मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस संबंध में सहायक आयुक्त ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार पिछले 1 वर्ष में या 6 महीने में इनपुट के माध्यम से सभी डीलरों के द्वारा टैक्स पेमेंट किया जा रहा है। जिसका सघन जांच करने के लिए यह अभियान चलाया गया जा रहा है। बेसिकली नवादा में 132 ऐसे डीलर हैं, जो टैक्स का पेमेंट इनपुट के माध्यम से किया है। जबकि विभाग के हिसाब से यह मामला एडिशन पर भी टैक्स दिखाई होना चाहिए। डीलर के हिसाब से जो दिखाया जा रहा है। वह एक सौ रुपये का माल लाकर एक सौ रुपये मे बेच दे रहे हैं। ऐसा डीलर लोग दिखा रहे हैं।

जबकि लाभांश तो सभी डीलर 10 प्रतिशत या 5 प्रतिशत जरूर लेते हैं। तो अगर यह 110 में ला रहे हैं और सेल 110 में नहीं दिखा कर एक सौ दिखा रहे हैं। यह रिवीजन कहां हो रहा है जिसका जांच किया जा रहा है। एवं ट्रेडिंग अकाउंट का मांग डीलर से किया गया है ।डीलर के द्वारा किसी भी प्रकार का कागजात नहीं दिखा कर सीए के पास अकाउंट होने का बात कहा । सहायक आयुक्त को सीए ने बताया कि 2021-22 का ट्रेडिंग अकाउंट का काम चल रहा है। एवं किसी प्रकार का ट्रेडिंग अकाउंट का कागजात नहीं दिखाया गया। सारा कागजात व्हाट्सएप के माध्यम से भेज देने का बात कहा डीलर ने एवं किसी प्रकार का डॉक्यूमेंट डीलर के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.