चंदवारा स्थित हजरत अली एकेडमी का ताला काटकर सोमवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने मॉनिटर, यूपीएस, 25 हजार नगदी व अन्य संपति पर हाथ साफ कर दिया। घट’ना की सूचना पर मंगलवार को नगर थाने के जमादार रामजी प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। इस बाबत स्कूल के प्राचार्य जावेद अहमद ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाने में दर्ज प्राथमिकी में जावेद अहमद ने बताया कि सरकार के आदेश के आलोक में छात्र- छात्राओं के लिए स्कूल बन्द है।

मंगलवार की सुबह सात बजे जब वे स्कूल पहुंचे तब उनको चो’री की घ’टना की जानकारी मिली। चोरों ने तीन यूपीएस, एक मॉनिटर, दो माइक, एक स्पीकर, अकाउंट ऑफिस से जरूरी कागजात व 25 हजार नगदी की चो’री कर ली है। स्कूल में लगे सीसीटीवी की जांच की गयी तो चो’रों की तस्वीर उसमे कैद मिली। पुलिस फुटेज में दिखे चो’रों के हुलिया के आधार पर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमा’री कर रही है।

Input: प्रभात खबर


