शहरी क्षेत्र में कहां- कहां कितने वाहन सर्विसिंग सेंटर खुले है, इसकी रिपोर्ट नगर निगम फिर से तैयार करेगा। पहले जलकार्य शाखा के पाइप लाइन इंस्पेक्टर ने सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की थी, लेकिन इस रिपोर्ट से असंतुष्ट निगम प्रशासन ने अब सभी वार्ड तहलसिदार को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी है। उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी ने पत्र जारी कर सभी वार्ड तहालसीदार को टैक्स दरोगा के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर सर्वे रिपोर्ट जमा कराने का निर्देश दिया है।

निगम प्रशासन गर्मी के दिनों में होने वाले जल संकट की स’मस्या से निबटने की तैयारी में जुटा है। पिछले साल भी नगर आयुक्त ने इस संबंध में निर्देश दिया था। सशक्त स्थायी समिति व निगम बोर्ड ने भी सर्विस सेंटर पर वार्षिक शुल्क व जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया था, लेकिन आजतक कोई कर्यवाई नहीं हुई।


Input: प्रभात खबर



Comment here