BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: व्यवसायी का 14 वर्षीय पुत्र ला’पता, दो संदिग्ध हि’रासत में…

गोबारसही के व्यवसायी विकास कुमार का 14 वर्षीय पुत्र ला’पता हो गया है। व्यवसायी ने अपहरण की आशंका जताते हुए सदर थाने में प्रा’थमिकी द’र्ज कराई है। माम’ले में दो संदि’ग्धों को पुलिस ने हिरा’सत में लिया है। दोनों संदिग्ध छात्र के साथी बताए जा रहे है। थानेदार मिथलेश कुमार झा ने बताया कि छात्र के मोबाइल का लोकेशन सिलीगुड़ी में मिला है। जांच के लिए पुलिस की एक टीम सिलीगुड़ी भेजी जाएगी। वह 8वीं कक्षा का छात्र है। गोबरसही स्थित एक कोचिंग में पढ़ने जाता है। सोमवार को कोचिंग जाने की बात बोलकर घर से निकला था। लेकिन, घर नहीं लौटा।

छानबीन में कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों का पता लगा है। एक नंबर पर छात्र के परिजन की बातचीत हुई। इसमें पता चला कि उनका पुत्र पावर हाउस चौक स्थित अपने एक दोस्त के घर गया था। वहा से वह दोपहर तीन बजे निकला। दूसरे नंबर पर बात करने पर सौरभ नाम के लड़के से बात हुई। उसने बताया कि करीब साढ़े 3 बजे वह अहियापुर में मिला था। वहा से घर जाने की बात कही थी। तीसरे मोबाइल नंबर से बात करने पर आदित्य नामक युवक से बात हुई। आशंका जताई कि इन सभी ने मिलकर उनके पुत्र का अ’पहरण कर लिया है।

Input: दैनिक भास्कर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.