Breaking News

भोजपुर हाई प्रोफाइल गोलीकांड मामला:दो सं’दिग्ध हिरासत में लिए गए, सर्च ऑपरेशन जारी

आरा–बक्सर हाईवे पर बुधवार की देर शाम हार्डवेयर व्यवसायी दंपति को गोली मारने मामले में भोजपुर पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है। इस हाई प्रोफाइल गोलीकांड मामले में एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया। दोनों शहर के बिंद टोली और बांसटाल के रहने वाले बताए जा रहे। हिरासत में लिए गए दो संदिग्धों से भोजपुर पुलिस पूछताछ कर रही। हाई प्रोफाइल मामले में टीम स्थानीय इनपुट और तकनीकी जांच के जरिए दोनों संदिग्ध तक पहुंचने में जुटी है। वही आस–पास के सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल सर्विलांस को भी खंगाला जा रहा है ।

इस मामले में डीआईयू टीम की भी मदद ली जा रही। भोजपुर पुलिस दंपति का आपसी विवाद और पूर्व के रंजिश के साथ हर वह बिंदुओं पर छानबीन कर रही। जिससे मामले का खुलासा हो सके। इधर घटना को लेकर जख्मी महिला संध्या देवी के फर्द बयान पर दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बता दें कि बुधवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली वार्ड नंबर 5 निवासी हार्डवेयर व्यवसायी उत्तम विश्वकर्मा अपनी पत्नी संध्या देवी को गजराजगंज ओपी अंतर्गत एक रेस्टोरेंट में खाना खिलाने जा रहे थे। इसी बीच पति ने बाइक रोका कर किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात कर रहे थे उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए महिला को पांच गोली और पति को एक गोली मार दी ।

फायरिंग होते ही पति,पत्नी को छोड़कर आगे निकल पड़ा और पत्नी झाड़ी में गिर गई। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी आराम से फरार हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में दोनों जख्मियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया।जहां सर्जन डॉक्टर विकास सिंह के द्वारा चार से पांच घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान जख्मी महिला संध्या देवी के शरीर से गोली के तीन बुलेट निकाले और जख्मी दंपति के शरीर के डैमेज पार्ट का भी ऑपरेशन किया गया ।

वही डॉक्टर विकास ने बताया कि व्यवसाई उत्तम शर्मा को दाहिने साइड छाती में एक गोली लगी थी। उनकी स्थिति काफी गंभीर थी। गोली लिवर को डैमेज करते हुए आर पार हो गई थी। वही संध्या को 5 गोली लगी थी। इनमें दो गोली पेट में, एक गोली दाहिने कमर में, एक गोली दाहिने हाथ और एक गोली दाहिने जांघ में लगी थी । डॉ विकास ने कहा कि दोनों मरीजों की स्थिति पहले से बेहतर है अभी ऑब्जरवेशन में रखा गया है । ऑपरेशन के दौरान 4 घंटे तक भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह अपने पुलिस टीम के साथ निजी अस्पताल में मौजूद थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.