Breaking News

ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो बहनों समेत तीन को रौंदा:बेगूसराय में सड़क हादसे में एक बहन की मौत

बेगूसराय में बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सदानंदपुर तुलसी टोला पथ पर आज मोटरसाइकिल से स्कूल जा रही एक छात्रा की मौत सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर के ठोकर लग जाने के कारण हो गई। जबकि दूसरी छात्रा बड़ी बहन एवं मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया है। मृत छात्रा को घायल समझकर आनन-फानन में बलिया के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना में मोटरसाइकिल पर सवार मृतक की बड़ी बहन दूसरी छात्रा घायल गई है। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है । बताया जा रहा है कि शंभू यादव की की 12 वर्षीय पुत्री तानिया कुमारी एवं दूसरी पुत्री 13 वर्षीय चांदनी कुमारी दोनों एक साथ गाँव के ही शांतनु कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ग्राम तुलसी टोला पहाड़पुर से स्कूल जा रही थी। इसी क्रम में ट्रैक्टर के द्वारा मोटरसाइकिल में ठोकर मार देने के कारण मोटरसाइकिल से गिर कर एवं दबकर तानिया कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । जबकि दूसरी बड़ी बहन चांदनी कुमारी भी मोटरसाइकिल से गिरने के क्रम में घायल हुई है। जिसे भी शरीर के कई अंगों में काफी चोटें आई है।

परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक का आदमी हथियार के बल पर लोगों को डरा कर ट्रैक्टर लेकर वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.