Breaking News

बिहार में बालू खोलने की तैयारी:विश्वास मत के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में मात्र 1365 वैकेंसी को लगी मुहर

बिहार के उन युवाओं को अभी इंतजार करना होगा, जो रोजगार की बाट जोह रहे हैं। महागठबंधन की सरकार बने 20 दिन हो गए, तीन कैबिनेट की बैठक हो गई। लेकिन वैकेंसी के नाम पर मात्र 1365 पोस्ट ही निकाले गए हैं। मंगलवार को CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में आठ एजेंडों पर मुहर लगी। इन आठ एजेंडों में एक बिहार में बालू बंदोबस्ती तो हरी झंडी मिल गई।

पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग के तहत संचालित 12 एवं प्रस्तावित 27 स्कूल कुल 39 पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस 2 उच्च विद्यालय के लिए विभिन्न कोटि के 1092 शैक्षणिक पद एवं 273 गैर शैक्षणिक पद अर्थात कुल 1365 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। इस पर सरकार को हर साल 49 करोड़ 49 लाख 51हजार 500 रुपए का खर्च आयेगा।

कैबिनेट की बैठक में बिहार में बालू घाट को अगले 5 वर्षों के लिए बंदोबस्ती की ई-नीलामी से कराने के लिए प्रथम वर्ष के लिए सुरक्षित जमा राशि का निर्धारण जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन में आंकलित खनन योग्य बालू की मात्रा एवं स्वामित्व के आधार पर किए जाने की स्वीकृति दी गई है। बालू के स्वामित्व दर के पुनरीक्षण के लिए नियमावली में संशोधन की स्वीकृति दी गई है। साथ ही साथ लघु खनिज बालू के स्वामित्व दर के पुनरीक्षण के लिए बिहार खनिज समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण नियम और नियमावली 2019 की अनुसूची 3 क में संशोधन के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी।

बिहार सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। (फाइल)

बिहार सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। (फाइल)

विश्वास मत के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में मधुबनी के बिहुल नदी पर बीयर योजना निर्माण कार्य के लिए 68 करोड़ 64 लाख ₹63000 की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। वर्ष 2023 के लिए बिहार सरकार के कार्यालय में अवकाश और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत अवकाश की घोषणा की स्वीकृति दी गई है। समग्र शिक्षा अभियान स्कीम के तहत शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 94 अरब 40 लाख रुपए की सहायक अनुदान मद की स्वीकृति दी गई है।

मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि विभाग में संविदा पर आधारित नियोजित कर्मियों के लिए मानदेय एवं ईपीएफ की राशि, बामेती परिसर का प्रबंधन, सुरक्षा एवं प्रसार कार्यक्रम के लिए 33 करोड़ 62 लाख 96 हजार 600 रुपए की योजना के कार्यान्वयन तथा निकासी एवं व्यय की स्वीकृति दी गई है। रेशम एवं वस्त्र संस्थान भागलपुर को टेक्सटाइल एवं अन्य अभियंत्रण शाखा में डिप्लोमा स्तरीय पाठ्यक्रम के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी भागलपुर संचालित करने एवं बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान भागलपुर के अधीन कुल 7 एकड़ 12 डिसमिल जमीन और उस पर निर्मित भवन को बिहार सरकार को हस्तांतरित करने की स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.