Breaking News

भोजपुर में रिटायर्ड फौजी का मर्डर:दो डिसमिल जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

भोजपुर में सोमवार की देर शाम को भी जमीन विवाद में एक रिटायर्ड फौजी की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से मोहल्ले में सनसनी फैली हुई है। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता पूर्वक जांच में जुट गई है। मामला जिले के जगदीशपुर नगर स्थित वार्ड नंबर-18, महादलित बस्ती की है। जहां दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर लाठियां और ईंट चलाई गई। आपसी मारपीट की घटना में एक पक्ष के रिटायर्ड फौजी को गंभीर चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया तो, डॉक्टर ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान वार्ड नंबर 18 निवासी दीनानाथ राम (65) के रूप में हुई। घटना में दूसरे पक्ष के 50 वर्षीय पुत्र राजेद्र प्रसाद व राम जी राम के 18 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार को गंभीर चोट आई है। जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है।

घटना के संबंध में दीनानाथ राम के चचेरे भाई बीरेंद्र राम ने बताया कि गांव की ही महिला सीमा देवी के घर के बगल में हमारी जमीन है। पूरी जमीन दस डिसमिल है, जिसमें से दो डिसमिल जमीन को लेकर विवाद था। उसी जमीन पर मिट्टी डालने को लेकर विवाद दो तीन पहले से हो रहा है। लेकिन जमीन को लेकर थाना में केस पहले से है। उसी जमीन पर मिट्टी डालने के विवाद में सोमवार की सुबह से ही दोनों पक्षों में वाद विवाद चल रहा था। तभी शाम में सीमा देवी के कुछ लोग घर पर आए। गाली गलौज और उसके बाद मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे दीनानाथ राम को गंभीर चोट आई और उनकी मृत्यु हो गई।

दीनानाथ राम की फाइल फोटो।

दीनानाथ राम की फाइल फोटो।

जिसके बाद घटना की सूचना जगदीशपुर थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर थाना की गश्ती टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। फिर रेफरल अस्पताल में भर्ती लोगों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी अनुरागो देवी, पुत्र अरविंद कुमार, अरुण कुमार, सोनू कुमार, पुत्री पुष्पा कुमारी व नेहा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.