मुंगेर में गंगा के जलस्तर में दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिस कारण अब गंगा लोगों को डराने लगी है। अभी मुंगेर में गंगा का जल स्तर वार्निंग लेवल को पार करते बुरे 38.60 पर है। जबकि मुंगेर में जो गंगा के जल स्तर का खतरा निशान है वह 39.33 है। बता दें कि मुंगेर में जो गंगा का अभी जल स्तर है वह खतरा निशान से मात्र 73 सैंटीमीटर नीचे बह रही है। इधर गंगा के जल स्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण गंगा का पानी जहां तहां फैलने लगा है।
गंगा का पानी अभी देश के 52 शक्ति पीठ में से एक मुंगेर में स्थापित मां चंडिका स्थान में 3 दिन पूर्व प्रवेश कर चुका था अब यह पानी मंदिर में लगभग 3 से 4 फीट के बीच जमा हुआ है । अब हालत ऐसी हो गई है कि मंदिर के गर्भ गृह का जो मुख्य द्वार है न्यास बोर्ड के समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार की सुबह से बंद कर दिया है। जबकि मंदिर का मुख्य द्वार जो है वह खुला हुआ है जिस कारण श्रद्धालु मंदिर के आसपास जहां तहां पूजा अर्चना कर रहे हैं । वह मंदिर के प्रधान पुजारी नंदन बाबा ने बताया कि मंदिर में गंगा का पानी काफी ज्यादा बढ़ जाने के कारण लगभग 3 फीट पानी जमा हो चुका है जिस कारण पानी में प्रवेश कर माता रानी की सुबह शाम का पूजा किया जा रहा है ।
इसके अलावे आने वाले आम लोगों के लिए मंदिर के गर्भ गृह का जो मुख्य द्वार है उसे बंद कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि अगर पानी में और ज्यादा बढ़ोतरी हुई तो पूर्णता मंदिर को बंद कर दिया जाएगा । बता दें कि जिले में केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार से सोमवार के बीच यानी 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर पानी में बढ़ोतरी हुई है।
इधर गंगा के जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाके के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के आसपास जो गांव बसा हुआ है उस गांव में भी अब बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। जिस कारण लोग अब अपने घर द्वार को छोड़कर सुरक्षित स्थान या कहीं उचित स्थान पर शरण लेने लगे हैं। बता दें कि मुंगेर में पिछले 1 सप्ताह से गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है जिस कारण गंगा किनारे बसे गांव सहित जो आसपास का इलाका और दियारा क्षेत्र का 1 दर्जन से अधिक ऐसे गांव हैं जहां की गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है।



Comment here