Breaking News

भागलपुर में डीलर पर जानलेवा हमला:पुरानी रंजिश में अपराधियों ने चलाई गोली, जमीन को लेकर गांव से एक व्यक्ति से चल रहा था विवाद

भागलपुर में सोमवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने जनवितरण प्रणाली के डीलर दयानंद यादव पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दी। घटना जिले के मधुसूदनपुर ओपी थाना क्षेत्र के भतोड़िया बायपास के समीप घटी। गनीमत रहा कि गोलीबारी में डीलर दयानंद यादव बाल बाल बच गए। वह बस आंशिक रूप से घायल हुए। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने नाथनगर के रेफरल अस्पताल इलाज के भर्ती कराया और प्राथमिक उपचार के बाद वे खतरे से बाहर बताया।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मधुसूदनपुर थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना के बाबत बताया जा रहा है जी मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया गांव के निवासी स्व वकील यादव के पुत्र दयानंद यादव सुबह अपने घर नाथनगर जी ओर जा रहे थे। इसी बीच मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया वायपास के समीप एक व्यक्ति से रुक कर बात करने लगे इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश आये और दयानंद यादव पर तीन गोली चला दिया। जिसमें दयानंद यादव बाल बाल बच गए और अपनी जान किसी तर्ज भाग कर बचाया।

वहीं, दयानंद यादव ने बताया को गांव के ही किसी से एक व्यक्ति से उनका जमीन विवाद तीन साल से चल रहा था। ऐसे में उसने हत्या करने की नीयत से गोली चला दी। इस घटना में एक बदमाश की पहचान भी की गई है जिसका नाम छंगूरी बताया है। वही मामले को लेकर डीलर दयानंद यादव ने मधुसूदनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।वही मामले को लेकर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद गश्ती टीम मौके पर गई थी और मामले की जांच कर अग्रिम करवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.