बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पति पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के नंद ग्राम हेमरा की है ।पीड़ित दंपति ने रंगदारी नहीं देने की वजह से बदमाशों पर पिटाई का आरोप लगाया है। फिलहाल घायल दंपती का सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज चल रहा है।
खास बात यह है कि लगातार पुलिस के द्वारा गस्ती के दावे किए जाते हैं लेकिन बदमाश सरेआम अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे। जो कहीं न कहीं पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। बताते चलें कि अपराधियों को रंगदारी नहीं मिलने से नाराज होकर एक दंपति को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो अपराधियों ने कुदाली से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान नंद ग्राम हेमरा वार्ड नंबर 20 के रहने वाले अजय कुमार झा एवं उनकी पत्नी रीता मिश्रा के रूप में हुई है। रीता मिश्रा ने बताया कि अपने जमीन पर दीवार दे रहे थे।
इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले दबंग अशोक सिंह के द्वारा जबरन 10 हजार रंगदारी की मांग की गई। जब रंगदारी देने से इनकार किया गया तो पूरी तरह से दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब दीवार तोड़ने का विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गये। रीता मिश्रा ने बताया कि मेरे पास 12 हजार रुपये मजदूर को देने के लिए रखे थे। वह भी रुपया लूट लिया और साथ ही साथ मेरे गले का चेन भी लूटकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना रतनपुर थाना पुलिस को दी है। मौके पर रतनपुर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।






Comment here