भोजपुर में रविवार की सुबह टायर फटने से मुर्गे से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटने की जानकारी जैसे आसपास के लोगों को मिली पिकअप से मुर्गा लूटने की होड़ मच गई। लोग घरों से दौड़-दौड़कर आने लगे और गाड़ी से मुर्गा निकालकर ले जाने लगे। इस दौरान ड्राइवर और क्लिनर गाड़ी के अंदर फंसे रहे, लेकिन लोग उन्हें बचाने की जगह मुर्गा लूटते रहे। हादसा आरा–बक्सर नेशनल हाइवे गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत गजराजगंज बाजार के पास हुआ।
गाड़ी में 900 किलो मुर्गा रखा हुआ था। लोगों में लूटने की ऐसी होड़ मची कि आधे मुर्गे लूट ले गए।

पिकअप पलटने से करीब सवा लाख रुपए का नुकसान हुआ।
हादसे में पिकअप सवार ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है। घायलों में पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली गांव निवासी जय कुमार साह के 21 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार और बरौली गांव निवासी हरिश्चंद्र सिंह के 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार शामिल हैं।

आधे से ज्यादा मुर्गा लूटकर ले गए ग्रामीण।
जानकारी के अनुसार मुर्गों से भरा पिकअप गाड़ी बक्सर से आरा आ रही थी। पिकअप में भरा मुर्गा पिरो थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी चंदन सिंह का था। चंदन कुमार सिंह ने बताया कि 900 किलो मुर्गा लोड कर बक्सर से आरा ला रहे थे। तभी गाड़ी के टायर फटने से अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटता बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीरों के द्वारा गाड़ी पर लदा आधा से ज्यादा मुर्गा की लूट कर ले गए।

मुर्गा लूटते ग्रामीण।
जबकि आधा मुर्गा गाड़ी में दबने से मर गया था। मरे मुर्गों को ग्रामीणों ने नहीं छोड़ा और लेकर भाग गए । इस हादसे में करीब 900 किलो मुर्गा, जिसकी लागत करीब सवा लाख रुपए थी। गाड़ी के अंदर दबे लोगों को ग्रामीणों द्वारा नहीं निकला गया, लेकिन मुर्गे लेकिन मुर्गे लेकर भागते रहे। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी के अंदर दबे ड्राइवर समेत दोनों लोगों निकालकर आरा सदर अस्पताल लाया गया।
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत को चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन की मदद से पिकअप को हटाया गया। मुर्गा लूटने वाले ग्रामीणों को भगाया गया।



Leave a Reply