बेगूसराय में बीती रात SH 55 पर अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना मंझौल ओपी थाना क्षेत्र के बसोना मोड़ के समीप की है। मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र बरियारपुर निवासी स्व कृष्णनंदन सिंह के पुत्र 34 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर और मंझौल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने कागजी की प्रक्रिया के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक डंडारी थाना में निजी ड्राइवर के तौर पर विगत 5 सालों से कार्यरत था। वह रोज की तरह अपनी ड्यूटी खत्म कर डंडारी थाना से अपने ससुराल खोदाबन्दपुर थाना क्षेत्र के मेघौल गांव जा रहा था।

पत्नी अपने दो छोटे छोटे बच्चे के साथ मायके में ही रह रही थी। अपनी पत्नी से मिलने के लिए मृतक ससुराल जा रहा था। इसी क्रम में चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसौना मोड़ के समीप अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मंझौल ओपी की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।



Leave a Reply