Breaking News

बेतिया में पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई:छोड़ने के लिए हाथ जोड़ता रहा युवक

बेतिया में पेड़ से बांधकर एक व्यक्ति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। युवक के दोनों हाथ को रस्सी से बांधा गया है। वह बार-बार छोड़ने के लिए मिन्नतें मांग रहा है। लेकिन, भीड़ उसे छोड़ नहीं रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है। लोग इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं।

खुद को निर्दोष बता रहा है आरोपी

पूरा मामला बैरिया थाना इलाके के तिलंगही गांव का है। पीड़ित युवक का नाम विनोद (30 साल) है। वीडियो में विनोद खुद को निर्दोष बता रहा है। लेकिन, ग्रामीणों की ओर पूछने पर अपने दो अन्य साथी का भी नाम ले रहा है। वह दिलीप और राकेश का नाम ले रहा है।

दोनों हाथ बंधा हुआ है।

दोनों हाथ बंधा हुआ है।

घर में घुसने की कोशिश कर रहा था

दरअसल, ग्रामीणों ने बुधवार की रात चोरी करने के आरोप में युवक को पकड़ लिया था। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी विनोद दो साथियों के साथ तिलंगही गांव में एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान लोगों को पता चल गया। फिर सभी भागने लगे।

ग्रामीणों ने दौड़ कर आरोपी विनोद को पकड़ लिया। जबकि, उसके दो साथी दिलीप और राकेश भागने में सफल रहे।हालांकि, इस मामले में बैरिया थानाध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वीडियो उन्हें भी मिला है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.