Breaking News

बेतिया में एग्जाम हॉल में पानी के बीच परीक्षार्थी:पानी में बेंच पर बैठकर एक्जाम देते नजर आए परीक्षार्थी, कॉलेज प्रशासन ने पहले का बताया

बेतिया के सबसे बड़े कॉलेज से एक ऐसा तस्वीर सामने आया है। इसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां एग्जाम हॉल में पानी लगा हुआ है। वहीं, बेंच पर बैठकर बच्चे एग्जाम देते नजर आ रहे हैं। यहां के महारानी जानकी कुंअर कॉलेज का यह हाल है।

पानी में बैठे नजर आए बच्चे

शुक्रवार की सुबह बच्चे बीए पार्ट टू के( MIL) हिंदी का एग्जाम देने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कॉलेज प्रशासन द्वारा एग्जाम हॉल में भर हुए पानी में ही बैंच पर एग्जाम देने के लिए बैठा दिया गया। एग्जाम हॉल में लगे पानी में ही बच्चे बेंच पर बैठकर एग्जाम देते नजर आ रहे हैं।

हरकत में आया कॉलेज प्रशासन

वहीं, कुछ छात्र नेताओं ने एक्जाम हॉल में लगे हुए पानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद एक्जाम हॉल में लगे पानी निकालने में जुट गए। काफी देर बाद एक्जाम हॉल से पानी निकाल दिया गया। हालांकि, इस दौरान कॉलेज में एग्जाम होता रहा।

इस संबंध में एमजेके कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ सफी अहमद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो दो-तीन रोज पहले का है। एक्जाम हॉल नंबर दो में बारिश का पानी लगा हुआ था। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। फिलहाल, ऐसा कुछ नहीं है। परीक्षा सही से चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.