Breaking News

बांका में ED की बड़ी कार्रवाई:कोलकाता की चीट फंड कंपनी के 15 एकड़ जमीन जब्त, 2.48 करोड़ रुपए कि ठगी से जुड़ा है मामला

बांका: बांका में गुरुवार की देर शाम ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। अमरपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव के पास ईडी के सहायक निर्देशक प्रवीण कुमार झा के नेतृत्व में 15 एकड़ जमीन जब्त की गई है। पूरा मामला चिटफंड कंपनी से जुड़ा हुआ है। ईडी के सहायक निर्देशक ने बताया कि कुछ समय पहले कोलकाता के दीपेन बनर्जी ने अपने परिजनों के साथ प्रतिज्ञा हाउसिंग फाइनेंस एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का निर्माण किया था। इस कंपनी में कई एजेंट भी रखे गए थे। एजेंट का काम था कि वह लोगों को चिटफंड कंपनी से संबंध में बताएं और पैसा निवेश करने के लिए प्रेरित करें। इसी बीच 2013-14 में कंपनी के सारे लोग पैसा लेकर भाग गए।null

अररिया, कटिहार और फारबिसगंज में साल 2014 में कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच के क्रम में पता चला कि लोगों के पैसे लेकर भागने के बाद उस पैसे से जमीन की खरीद की गई है। इसमें से छाप जमीन का भूखंड अमरपुर में भी खरीदी गई है।

2.48 करोड़ की अवैध वसूली से जुड़ा है मामला

कोलकाता की प्रतिज्ञा हाउसिंग फाइनेंस एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर 2.48 करो रुपए की अवैध वसूली का मामला दर्ज है। कंपनी बनाकर कई लोगों से ठगी की गई थी। एजेंटों के माध्यम से लोगों ने कंपनी में अपना पैसा निवेश किया था। एजेंटों ने चिटफंड कंपनी में रुपया जमा करने पर कम अवधि में दोगुने तिकोने होने का सब्जबाग दिखा कर लोगों से पैसे निवेश करवाए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.