Breaking News

कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:हथियार लेकर खेल रहा था ताश, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा

बांका जिले के नवादा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कट्टा और कारतूस के साथ ताश खेल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वह लूटपाट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर नवादा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार की देर शाम के अवतार कर लिया। पुलिस युवक से पूछताछ भी कर रही है।

दरअसल,गुरुवार को नवादा पुलिस ने कोतवाली गांव से एक युवक को एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक कोतवाली गांव निवासी ठाकुर रजक का पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में पहचान किया है।

बताया जा रहा है कि कोई अप्रिय घटना घट सकती थी। सहायक थाना नवादा बाजार के थाना अध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोतवाली गांव के पास पानी टंकी के कमरा में एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ ताश खेल रहा है। जिसके बाद पुलिस बल के साथ पानी टंकी के पास जाल बिछाकर छापेमारी करते हुए कृष्ण कुमार नामक युवक को देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया। देसी कट्टा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.