Breaking News

पटना ADM के खिलाफ अब तक नहीं आई जांच रिपोर्ट:48 घंटे बाद भी लाठी मारने वाले ADM के खिलाफ हुई कोई कार्रवाई

पटना में CTET-STET पास अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान एडीएम की बेरहमी की तस्वीरें सामने आई थी। लड़के के हाथ में भारत का झंडा था। झंडे की परवाह किए बैगर एडीएम ने लड़के को बुरी तरह पीटा था। जिसके बाद तेजस्वी यादव के हस्तक्षेप से पटना डीएम ने एडीएम मामले में एक जांच दल बनाया। इस जांच का जिम्मा 2 लोग पटना के डीडीसी और पटना के सिटी एसपी को दिया गया। इनसे 2 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था। लेकिन दो दिन बीत जाने पर कोई रिपोर्ट नही सौंपी गई। अब डीडीसी से डीएम से फिर 5 दिन का वक्त और मांगा है

पटना में 22 अगस्त को शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। सातवें चरण की नियुक्ति की मांग करते हुए डाक बंगला चौराहे पर जुटे गए थे। डाकबंगला चौराहे के एक लेन को जाम कर जम कर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान हंगमा काफ़ी बढ़ गया। हंगामा होता देख पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझाने की कोशिश की इतने पर जब बात नही बनी तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी छोड़ा ताकि भीड़ तीतर बितर हो जाए। लेकिन इससे भी बात नही बनी। प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए और हाथों में झंडा लिए अपने नौकरी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।

फिर पुलिस ने इनपर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के दौड़ाने के दौरान एक अभ्यर्थी हाथ में झाड़ा लिए सड़क पर बैठ गया। ये देख पटना के एडीएम के के सिंह ने अपना आपा खो दिया और उस लड़के पर लाठियां बरसाने लगे। लड़का पीटने के दौरान भी अपने हाथ में झाड़ा पकड़ा रहा और अधिकारी उसको मारता रहा। अधिकारी के मारने का तरीका इतना खुंखार था मानों जैसे किसी आतंकवादी को मार रहा हो। लड़के को अधिकारी ने इतना मारा की लड़के का मुंह लहूलुहान हो गया। बाद लड़के को पीएमसीएच पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया लड़के का जबड़ा टूट गया था जिसको टांका दिया गया और प्राथमिक उपचार कर उसको उसके घर भेज दिया गया। लड़का दरभंगा जिले का रहने वाला था।

पटना में CTET-STET पास अभ्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान एडीएम की बेरहमी की तस्वीरें सब ने देखी थी। फिर भी जांच के नाम पर तिरंगे का अपमान करने वाले एडीएम को समय दिया जा रहा है। जबकि शिक्षक अभ्यार्थी युवक सिर्फ नौकरी की मांग करने पटना आया था। लेकिन उसे क्या पता था की नौकरी मांगने के क्रम में उसे कोई खूंखार अधिकारी मिल जाएगा।जांच दल में शमिल डीडीसी ने जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए 5 दिन का वक्त और मांगा है। अब देखने वाली बात ये है की हाथों में गोल्फ स्टिक की तरह डंडे को पकड़े कर लड़के पर बेरहमी से बरसाने वाले अधिकारी को कब सजा मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.