Breaking News

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी का शिड्यूल हुआ जारी:PG के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में सत्र 2022-24 के लिए पीजी में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 26 अगस्त यानी आज से शुरू हो जाएगी। जो भी नामांकन लेने के इच्छुक विद्यार्थी है वो 8 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस आवेदन प्रक्रिया के जरिए एमएससी, एमकॉम सामान्य कोर्स के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। वही वोकेशनल कोर्सेज के लिए अभी कोई भी सूचना जारी नहीं की गई है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

वही पीजी में नामांकन की प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य जाति, बीसी 1 और बीसी 2 को ₹400 का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी एसटी को ₹300 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

क्या होनी चाहिए योग्यता

पीजी में आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों की योग्यता स्नातक में 45% लाने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। स्नातक पास कोर्स में 55 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र आवेदन कर सकते । चयन स्नातक में प्राप्त अंक के आधार पर किया जाएगा।

10 सितंबर को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

पहली मेरिट लिस्ट 10 सितंबर को जारी की जाएगी, जिसके तहत नामांकन की प्रक्रिया 13 सितंबर तक चलेगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 15 सितंबर को जारी की जाएगी, जिसके तहत नामांकन की प्रक्रिया 18 सितंबर तक चलेगी, और तीसरी मेरिट लिस्ट 20 सितंबर को जारी होगी। जिसके तहत नामांकन की प्रक्रिया 22 सितंबर तक चलेगी। कक्षा आरंभ 23 सितंबर से होगी।

अब तक स्नातक में 45,286 विद्यार्थी ने लिया एडमिशन

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन और वोकेशनल कोर्सेज को मिलाकर कुल 45286 छात्र-छात्राओं ने अब तक नामांकन लिया है। वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत नामांकन लेने की अंतिम तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई है, जिसे कॉलेज को एक 30 अगस्त तक वैलिडेट करना होगा। थर्ड लिस्ट 2 सितंबर को जारी की जाएगी जिसके तहत नामांकन की प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी। उसके बाद कॉलेज उसे 14 सितंबर तक वैलिडेट करेगा। 16 से 19 सितंबर के बीच ओपन मेरिट लिस्ट के तहत स्पॉट राउंड के तहत नामांकन लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.