Breaking News

विरोध के बाद पीछे हटे लोग:बीबीगंज में अतिक्रमण हटाने के दाैरान हंगामा

भामाशाह द्वार से बीबीगंज मेन राेड तक गुरुवार काे प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाया। दबंगई करते हुए कुछ लाेग बीबीगंज हाइवे के निकट सड़क निर्माण का काम बंद कर दिए थे। दाे जगह करीब 50 मीटर सड़क की ढलाई हु्ई। मापी के दाैरान कुछ लाेगाें ने हाइवे के पास हंगामा भी किया।

गुरुवार काे प्रशासनिक अधिकारियाें की माैजूदगी में कई जगह अतिक्रमण हटाया गया। सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से कब्जा मकान और दुकानों को हटाया गया। इस दौरान सदर थाने की पुलिस भी मौजूद रही। बताया गया कि इस माेहल्ले में अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जे से सड़क का काम शुरू नही हो रहा था।

जब भी प्रशासन की टीम जाती थी तो विरोध का सामना करना पड़ता था। गुरुवार को पुलिस बल के सहयोग से हल्का बल प्रयोग कर सड़क के दोनों तरफ से अवैध अतिक्रमणकारियों को खाली कराया गया। एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि भामा शाह राेड में अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क निर्माण का भी काम हुआ। आगे भी काम जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.