Breaking News

मुजफ्फरपुर : बहन के ह’त्यारे को पकड़वाने के लिए काट रहे चक्कर:दहेज के लिए ससुराल वालों पर जान से मारने का आरोप

दहेज के लिए महिला की हत्या के 4 महीने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं की है। मृत महिला मनीषा कुमारी का भाई लगातार थाना के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्हें डांट फटकार कर भगा दिया जाता है। इसकी शिकायत गुरुवार को जयशंकर कुमार ने SSP से की है। उन्हें ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। SSP जयंतकांत ने सम्बंधित थाने को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पीड़ित ने बताया कि 11 मई 2022 को मीनापुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में विवाहिता मनीषा कुमारी को ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव को जला दिया था।

इस मामले में मृतक के परिजन ने मीनापुर थाने में FIR दर्ज कराया था। इसमे मनीषा के पति रमेश कुमार समेत अन्य ससुराल वालों को आरोपी बनाया था। जयशंकर कुमार ने बताया कि 27 जून 2018 को वह अपनी बहन की शादी मीनापुर थाना के मोहनपुर निवासी जयकरण राय के पुत्र रमेश कुमार से की थी। जिससे एक बच्चा भी हुआ था। लेकिन, इधर आकर ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपए मांग रहे थे। पीड़िता के इंकार करने पर सब ने मिलकर उसकी जान ले ली थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.