Breaking News

सीतामढ़ी में 50 लाख का गांजा बरामद:एसएसबी और पुलिस ने 100 KG गांजा के साथ महिला तस्कर को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार

सीतामढ़ी में गुरुवार के दोपहर सोनबरसा भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी व सोनबरसा थाना पुलिस तथा प्रशासन के संयुक्त कारवाई में 50लाख रूपये मूल्य कि 100 किलो गांजा बरामद किया गया है। साथ ही एक महिला को मौके से गिरफ्तार की गई है। हालांकि गिरफ्तार महिला का पति पुलिस को देखकर घर की दीवार फांद कर भाग गया।

एसएसबी 51वीं बटालियन के कमांडेंट भरत सिंह ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल सीमा से सटे सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव में छोएमारी की गई। बताया गया की किसी के द्वारा गुप्त सूचना दिया गया था की, उक्त मकान में रह रहे पति पत्नी के द्वारा नेपाल से गांजा लाकर भारत में बेचा जाता है। जिसकी सूचना पर एसएसबी 51वीं बटालियन, सोनबरसा थाना पुलिस और अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान एक रूम के अंदर भूसा में छुपाकर रखे गांजा का 7 बोरा बरामद किया गया। इस गाजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50लाख बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार महिला की पहचान इंदरवा गांव निवासी किशोरी राय की पत्नी रामकली देवी के रूप में की गई है। वही फरार चल रहे किशोरी राय के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। बतादें कि भारत -नेपाल की खुली सीमा से तस्करों के द्वारा बराबर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। करोड़ों, लाखों रुपए का अवैध सामग्री भारत में लाकर उसे दोगुने दाम में बेची जाती है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.