भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत मियांबैरो पंचायत के मुजफ्फरपुर मलाही गांव के वार्ड नंबर 11 में एक ही दिन 5 घंटे में पति पत्नी समेत चार लोगों की मौत की खबर सुनते ही सीएस वैशाली के निर्देश पर सीएचसी भगवानपुर द्वारा गठित टीम ने मुजफ्फरपुर मलाही गांव पहुंच मृतकों के परिजनों से मिले एवं मामले की जांच पड़ताल किया। मेडिकल टीम में डा चंदन कुमार, बीसीएम नवीन कुमार एवं लैब टेक्नीशियन ब्रज भुषण राय शामिल थे। ज्ञात हो की उक्त गांव के वार्ड नंबर 11 में एक दिन 5 घंटे में पति पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। जिसकी खबर लोक प्रिय अखबार दैनिक भास्कर में प्राथमिकता से छपी थी। बुधवार की खबर पढते ही सीएस वैशाली ने चिकित्सा पदाधिकारी भगवानपुर को मामले की जांच पड़ताल का आदेश दिए थे। इस संबंध जांच टीम के बीसीएम नवीन कुमार ने बताया की दो लोगों की मौत स्वभाविक हुई है जबकि दो लोगों की मौत बीमारी के वजह से हुई है।
जांच:चार की मौत की खबर सुनते ही मेडिकल टीम जांच पड़ताल के लिए पहुंची गांव

Related tags :


Leave a Reply