कोरोना अलर्ट के तहत हल्द्वानी में सोमवार को वाकवे मल्टीप्लेक्स सिनेमा व सिंगल स्क्रीन प्रेम टाकीज को भी बंद कर दिया गया है। सोमवार को कठघरिया बाजूनियाहल्दु स्थित साईं मंदिर में साईं भगवान साईं की प्रतिमा पर पुजारी ने मास्क पहनाया। पुजारी का कहना है कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने ऐसा किया है। साई भक्ति संस्थान के अध्य्क्ष विकास भगत ने बताया की कोरोना वायरस से जनता को जागरूक करने के लिए साई मंदिर में साई बाबा को मास्क पहना गया है। कहा कि सेनेटाइजर से हाथ साफ करने का संदेश भी दिया जा रहा है।

हालांकि, श्रमिक पंजीकरण केंद्र जगदम्बा नगर में रोज़ लगभग 100 से अधिक लोग पहुँच रहे हैं। विभाग द्वारा कोरोना वायरस के सं’क्रमण हेतू कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किये गए है। सुशीला तिवारी अस्पताल से लगे फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में बाहरी लोगों के आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि ट्रेनिंग का कार्यक्रम जारी है। एफटीआई के डायरेक्टर आई जी सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग जारी है।





Leave a Reply