BIHARBreaking NewsCRIMEPATNASTATE

पटना में बंद फ्लैट का ताला का’टकर 20 लाख की चो’री, अॉटो से आए और भर ले गए सामान…

राजधानी में सोमवार को एक बार फिर चो’री की बड़ी वा’रदात हुई। अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार दाउद बिगहा स्थित रघु काम्प्लेक्स के फ्लैट संख्या-601 में रहने वाली अनिता सिन्हा के बंद फ्लैट का ताला का’टकर चो’रों ने 15 लाख के जेवर और पांच लाख रुपये नकदी चो’री कर ली गई। वा’रदात के बाद मा’मला द’र्ज कर अगमकुआं थाने की पुलिस छानबीन में जुटी है।

13 की देर रात चोर घर में थे घु’से

आरकेपी सिन्हा की पत्नी अनिता सिन्हा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 13 मार्च की देर रात 1:17 से 2:17 के बीच तीन अज्ञात व्यक्ति ग्रिल में लगे ताला और दरवाजा एवं कुंडी को तो’ड़कर प्लैट में घु’से। बेडरूम के आलमीरा में रखे पंद्रह लाख के जेवरात तथा पांच लाख रुपये नगर लेकर निकल भागे।

दिल्ली में था परिवार, पटना में हो गई चो’री

चोर अपने साथ फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं डीवीआर भी साथ ले गए। उस समय पूरा परिवार दिल्ली में था। घर में चो’री होने की सूचना फ्लैट संख्या 304 में रहने वाली मेनका गुप्ता ने पुत्री अनामिका राज को मोबाइल पर दी थी। फ्लैट लौटने पर देखा कि तीनों कमरों के आलमीरा का सामान बिखरा पड़ा था। सामान गायब थे।

अॉटो लेकर आए और भर ले गए सामान

जब फ्लैट संख्या 604 में लगे सीसीटीवी में मार्बल हाउस दुकान का फुटेज देखा तो उसमें तीन अज्ञात लोग टेंपो से आए और सामान लेकर जाते दिखे। गार्ड के सामने वाले फ्लैट से चढ़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। गार्ड से पूछे जाने पर उसने किसी व्यक्ति के फ्लैट के कैंपस में आने की आशंका जताई। गृहस्वामी को शक है कि इस घटना में अज्ञात अभियुक्तों के साथ गार्ड भी संलिप्त है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत दर्ज कर जांच में की जा रही है।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.