बिहार में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो चुका है। इसका प्रभाव उत्तर बिहार की अपेक्षा दक्षिण बिहार में अधिक दिखाई दे रहा है। मंगलवार को पटना के ऊपरी हिस्से से ट्रफ रेखा पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही थी। इस दौरान प्रदेश के ऊपरी हिस्से में निम्न हवा के दबाव का प्रभाव की वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी बिहार में प्रवेश कर रही थी। इससे प्रदेश के सभी हिस्से में मध्यम दर्जे की बारिश हुई।
पटना में तीन घंटे के दौरान 46 एमएम बारिश दर्ज किया गया। हालांकि, पटना में रुक-रुक के देर रात तक बारिश होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी बिहार में मौसम सक्रिय रहेगा। इस दौरान पटना, गया, नालंदा. नवादा सहित 14 जिलों में मध्यम दर्जे तो 17 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।







Comment here