बेगूसराय में इलाज के दौरान एक महिला सिपाही की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। परिजन छाती पीट रहे थे। अपने सहयोगी को खोकर महिला सिपाही एवं पुरुष जवान सदर अस्पताल में दहाड़ मार मार कर रोने लगे। घंटो तक अस्पताल परिसर में कटक महिला सिपाही को देखने के लिए भीड़ लगी रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक निजी अस्पताल की है।n

मृत महिला सिपाही की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव के रहने वाले संजीव कुमार भारती की लगभग 24 वर्षीय पत्नी रीना कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृत रीना कुमारी बरौनी कटिहार रेल खंड के कटिहार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस में महिला सिपाही के पद पर कार्यरत थे। उन्होने बताया कि बीते रविवार की रात उसके पेट में दर्द उठा और घरवाले उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां इलाज के दौरान के उसकी आज मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर के लापरवाही के कारण की मौत हुई है। बताते चलें कि मृत रीना कुमारी नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 विष्णुपुर के रहने वाले टुनटुन साव की दुलारी पुत्री थी और बडी धूमधाम से चार माह 4 मई 2022 को अपने पुत्री की शादी रचाई थी।
मौत की इस घटना में जहां एक और नई नवेली दुल्हन को खोकर पति का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही दूसरी तरफ अपने जांबाज पुत्री को खोकर भाई एवं पिता फूट-फूट कर रोने को विवश है। वही नगर थाने की पुलिस शवको अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर विभागीय प्रक्रिया में जुट गई है।







Comment here