Breaking News

21 साल की बेटी को गोलियों से भून पिता फरार:5 गो’ली लगने के बाद ICU में भर्ती, मां बोली – गलती से हुआ

पटना के नौबतपुर थाना अंतर्गत रेगनियां बाग गांव में शनिवार को पिता ने अपनी 21 साल की बेटी को गोलियों से भून डाला। घायल बेटी को ग्रामीणों की मदद से बिहटा के एनएसआईटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। लड़की की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई

सूचना मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय मधु कुमारी को गोलियों से भूनने के बाद पिता ऋषि देव प्रसाद वहां से फरार हो गया। गोली लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर जमा हुए। आनन-फानन में घायल मधु कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल युवती की मां।

घायल युवती की मां।

ग्रामीणों ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर पिता ने अपनी बेटी पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां दाग दी हैं। मधु की मां मनोरमा देवी ने बताया कि उनके पति ऋषि देव प्रसाद से गलती से गोली छुटी और मधु कुमारी को लग गई। इसके अलावा वो कुछ नहीं बोल रही हैं।

नौबतपुर थाना प्रभारी रफीकुल रहमान ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है। मधु कुमारी को इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शुरुआती तौर पर घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.