कोरोना वायरस के खौ’फ का असर अब हर जगह देखने को मिल रहा है. ताजा मा’मला शेखपुरा का है. जहां अ’ज्ञात लोगों ने दो ट्रक जिन्दा और मरा मुर्गा फेंक दिया हैं. यह मुर्गा मेहुस और एझी रोड में सड़क किनारे सुनसान जगह पर फें’क दिया गया है. गांव से घट’नास्थल की दूरी महज तीन से चार सौ मीटर दूर है. मुर्गा को देख लोगों में द’हशत का माहौल बना हुआ है.

मेहुस गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मुर्गा को बोरे में बंद कर वाहन से लाकर फें’का गया है. मुर्गा फेंके जाने की बात फैलने पर ग्रामीणों की भी’ड़ जुटी और इससे आसपास के गांव में दह’शत का माहौल कायम हो गया है. लोगों को ड’र सताने लगा है कि बॉयलर मुर्गा यानी फार्म वाला मुर्गा खाने से कोरोना वायरस जकड़ सकता है.इस बाबत मेहुस थानाध्यक्ष लीलाधर झा ने कहा मुर्गा फें’के जाने की सूचना मिली है. जिसकी जांच की जा रही है. साथ ही वरीय अधि’कारियों को भी इसकी सूचना दी गयी है. वहीं इस बारे में जगह- जगह चर्चा हो रही है. हालांकि इस गांव में अब- तक सभी लोग सुरक्षित हैं. लेकिन ग्रामीणों में इस बात का खौफ पैदा हो गया है कि मुर्गियों के म’री स’ड़ने के बाद गांव में तरह- तरह की बीमा’री फैलने उम्मीद है.






Leave a Reply