कोरोना (Corona) सं’क्रमण से बचने के एहतियाती उपायों के बीच बिहार सरकार ने रविवार को बड़ा आदेश जारी किया। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग (Department of Health) को छोड़कर सभी सरकारी विभागों के तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों (3rd. & 4th. Grade Government Employees) को रोटेशन (Rotation) में एक दिन छोड़कर काम पर बुलाने का आदेश दिया है। इस बीच राज्य के दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) से कोरोना के दो सं’दिग्ध म’रीज भाग गए हैं। राज्य से लगी भारत-नेपाल सीमा (Indo Nepal Boarder) भी सील कर दी गई है।

न्यूज एजेंसी एएनआइ (ANI) से मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को छोड़ सभी सरकारी विभागों के प्रमुखों को आदेश जारी कर तृतीय चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को एक दिन के अंतराल पर रोटेशन में बुलाने काे कहा है। सरकार का यह आदेश बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अध्यक्षता में कोरोना सं’क्रमण से ब’चाव को ले हुई हाई लेवल बैठक (High Level Meeting) के बाद से संभा”वित था।
हाई लेवल मीटिंग में लिए गए थे ये फैसले
विदित हो कि उक्त हाई लेवल बैठक में राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज व कोचिंग संस्थानों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया था। साथ ही सभी सार्वजनिक हॉल, पार्क व चिडि़याघर आदि भी बंद कर दिए गए। सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी। बैठक में सरकारी कर्मचारियों को रोटेशन पर बुलाने पर भी विचार किया गया था। इसके बाद से रोटेशन पर फैसले की संभावना बन गई थी।
बिहार से लगी नेपाल सीमा सील, अावागमन बंद
एहतियाती उपायों के तहत देश में चार पड़ोसी देशों से लगी सीमाएं सील कर दी गई हैं। बिहार की बात करें तो आज से नेपाल की सीमा से सामान्य आवागमन बंद कर दिया गया है। बिहार के रक्सौल स्थित सीमा पर बने चेक प्वाइन्ट से आ’वाजाही रोक दी गई है।

अस्पताल से भागे दो सं’दिग्ध म’रीज, म’चा ह’ड़कम्प
इस बीच अब तक बिहार में कोरोना के 142 सं’दिग्ध म’रीज मिले हैं, जिनमें से अधिकांश को आइसोलेशन में रखने के बाद छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, दरभंगा में दो संदिग्ध म’रीजों के भाग जाने की खबर से हड़’कम्प म’च गया है। दोनों डीएमसीएच में जांच के लिए पहुंचे थे। वहां सं’दिग्ध पाए जाने के बाद जब उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि मौका देखकर वे फ’रार हो गए।

Input: Jagran



Leave a Reply