प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस से निपटने के लिए सार्क देशों को एकजुट करने में लगे हुए हैं. पाकिस्तान इस खतरनाक वायरस से निपटने में सहयोग करने की बजाए नापाक हर’कतें कर रहा है. रविवार को प्रधानमंत्री मोदी और सार्क देशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान ने कश्मीर बम फोड़ दिया.इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खुद शामिल नहीं हुए. उनकी जगह पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री जफर मिर्जा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया.

इस दौरान पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री जफर मिर्जा ने कश्मीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि कोरोनो वायरस के खत’रे से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर में सभी प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना वायरस के मा’मले सामने आए हैं.पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री जफर मिर्जा ने कहा, ‘COVID-19 सबसे खत’रनाक महामा’री बन चुका है. कोरोना वायरस के 155,000 मा’मले सामने आ चुके हैं. 5,833 लोगों की मौ’त हो चुकी है. 138 देशों में यह फैल गया है. हमें हर हाल में कोरोना वारयस से निपटने के लिए तैयार होना होगा.






Comment here