Breaking News

मुजफ्फरपुर में बस कर्मियों ने 2 युवकों को पी’टा:बैरिया से उठाकर बीबीगंज ले गए, बचाने गए 3 युवकों की भी हुई पिटाई

मुजफ्फरपुर जिले में बस चालकों व कर्मचारियों का मनमानी जारी है। ताजा मामला मंगलवार रात की है। जहां एक बस ने ऑटो में पीछे से ठोकर मार दी। इस बात को लेकर जब ऑटो में बैठे युवकों ने विरोध किया तो बस के कर्मचारियों ने दो युवकों को जमकर पीटा। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। फिर, दोनों को अगवा करके बीबीगंज ले गए। इसके बाद वहां से गोबरसही स्थित पेट्रोल पंप पर बंधक बना लिया। फिर, वहां दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक भीम आर्मी संगठन के सदस्य है। वह देर शाम बैरिया से कंपनी बाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए ऑटो से जा रहे थे। इसी क्रम में बैरिया के पास यह घटना हई। बताया जा रहा है जब युवक को उठाकर ले जाया जा रहा था तब उसके किसी साथी ने देख लिया। उसके बाद वह इस बात की जानकारी प्रोटेस्ट कर रहे अन्य सदस्य को दिया। जिसके बाद आनन फानन में वहां से तीन लोग पहले बीबीगंज स्तिथ बस कंपनी के ऑफिस पहुंचे।

वहां पता चला कि दोनों को गोबरसही स्थित पेट्रोल पंप पर ले जाया गया है। जहां वे सभी पहुंचे। पूछने पर उनलोगों को भी पीटा गया। इसपर तीनों जान बचाकर भागते हुए सदर थाने पहुंचे। जहां पुलिस को सारी बात की जानकारी दी। जिसके बाद सदर थाना प्रभारी तुरंत दल बल के साथ मौके पर पहुँचे। इसके बाद दोनो को बंधक से मुक्त करवाया गया। जबकि, तीन लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया।

इधर, घायलों की गंभीर हालत देख सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से एक को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इधर, अपहरण की जानकारी मिलते ही नगर डीएसपी रामनरेश पासवान सदर अस्पताल पहुंचकर युवकों से पूछताछ की। घायलों में आलोक कुमार, डब्लू कुमार, राहुल कुमार और गौरभ कुमार उर्फ बॉबी है। नगर डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया घायलों का बयान लिया गया है। बस नंबर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.