धनबाद डिवीजन में एनआई कार्य को लेकर रेलवे ने 15 दिनों तक दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ कई ट्रेनों का आंशिक समापन किया गया है। पूर्व- मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने इस संबंध में सूचना जारी की है उन्होंने कहा कि रक्सौल से हावड़ा जाने वाली 13022 मिथिला एक्सप्रेस 19 मार्च से दो अप्रैल तक, हावड़ा से रक्सौल जाने वाली 13021 मिथिला एक्सप्रेस 18 मार्च से एक अप्रैल तक रद्द रहेगी।

इसके साथ सीतामढ़ी से सियालदह जाने वाली 13124 सियालदह एक्सप्रेस 19 मार्च से दो अप्रैल तक, सियालदह से सीतामढ़ी जाने वाली 13123 सियालदह एक्सप्रेस 18 मार्च से एक अप्रैल तक रद्द कर दिया गया। मुजफ्फरपुर से कोलकाता जाने वाली 13185 तिरहुत एक्सप्रेस 25 मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही 13419 भागलपुर इंटरसिटी व मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 13420 भागलपुर इंटरसिटी 18 मार्च से 3 अप्रैल तक रद्द रहेगी। इसके साथ हावड़ा से मुजफ्फरपुर जाने वाली 15271 जनसाधारण एक्सप्रेस 18, 25 मार्च व 1 अप्रैल को, मुजफ्फरपुर से हावड़ा जाने वाली 15272 जनसाधारण एक्सप्रेस 17, 24 व 31 मार्च को रद्द रहेगी। 18181 टाटा छपरा एक्सप्रेस 18 मार्च से 1 अप्रैल तक व 18182 छपरा टाटा एक्सप्रेस 19 मार्च से 2 अप्रैल तक रद्द रहेगी। समस्तीपुर, दरभंगा से चलने वाली दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

Input: Dainik Jagran



Leave a Reply