Breaking News

मंदार हिल में रोपवे सेवा 8 दिनों से ठप:हवा की तेज रफ्तार ने लगाई रोक

बांका में मंदार हिल में रोपवे सेवा को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। पिछले 8 दिनों से रोपवे सेवा का परिचालन ठप है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों को निराश लौटना पड़ रहा है। हवा की तेज रफ्तार के कारण फिलहाल रोपवे सेवा को बंद किया गया है।

मंदार हिल में रोपवे सेवा के प्रबंधक दीपक ने बताया कि हवा की रफ्तार यहां अभी तेज है। पर्यटकों की सुरक्षा उन लोगों की पहली जिम्मेवारी है। रोपवे सेवा के लिए 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अगर तेज हवा चल रही हो तो वह खतरनाक साबित हो सकता है।

मंदार पर्वत पर ऊपरी हिस्से में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा तेज हवा चल रही है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया। हवा की रफ्तार थमते ही फिर से चालू कर दिया जाएगा।

कुछ माह पूर्व सीएम ने किया था उद्घाटन

बता दें कि मंदार पर्वत पर कुछ माह पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने रोपवे सेवा का शुभारंभ किया था। यहां पर केविन लगाए गए हैं। हर-हर बड़ी संख्या में पर्यटक रोपवे सेवा का आनंद उठाते हैं। साथ ही मंदार पर्वत का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। ऐसे में यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। श्रावणी मेला में हर साल पर्यटकों की संख्या और भी बढ़ जाती है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.