आम आदमी को जुलाई में महंगाई के मोर्चे पर राहत मिली है। शुक्रवार को जारी किए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर जुलाई में घटकर 6.7% हो गई। जून में ये 7.01% थी। हालांकि, यह लगातार 7वां महीना है, जब रिटेल महंगाई दर RBI की 6% की ऊपरी लिमिट के पार रही है। जनवरी 2022 में रिटेल महंगाई दर 6.01%, फरवरी में 6.07%, मार्च में 6.95%, अप्रैल में 7.79% और मई में 7.04% दर्ज की गई थी।
जुलाई में महंगाई के मोर्चे पर राहत, रिटेल महंगाई दर 7.01 से घटकर 6.71% हुई



Comment here