BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना: नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का मानव श्रृंखला…

राजधानी पटना में आज नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने वीरचंद पटेल पथ पर मानव श्रृंखला बना कर राज्य सरकार के खि’लाफ प्रद’र्शन किए। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के तरफ से दैनिक वेतन कर्मचारियों की स्थाई नौकरी की मांग को लेकर दैनिक कर्मियों ने आज वीरचंद पटेल पथ पर मानव शृंखला बनाया और नीतीश सरकार से परमानेंट नौकरी की मांग की। बता दें पटना नगर निगम के दैनिक कर्मचारी अपनी स्थाई नौकरी की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इससे पहले भी नगर निगम के कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोला था। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने 1 फरवरी से कई कर्मचारियों को रातो रात नौकरी से हटा दिया था, जिसके बाद 3 फरवरी से नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी राज्य की साफ सफाई छोड़ ह’ड़ताल पर चले गए थे जिसकी वजह से राजधानी सहित पूरा राज्य कचड़े के अंबार में तब्दील हो गया था।

कर्मचारियों के ह’ड़ताल पर जाने के बाद और हंगामे को देखते हुए दैनिक वेतन कर्मचारियों की नौकरी पुनः बहाल करने का आदेश जारी किया गया था। नगर विकास विभाग के सचिव ने लेटर जारी कर 31 मार्च तक कर्मचारियों की नौकरी पुनः बहाल की थी। लेकिन नगर विकास विभाग के तरफ से दी गई अवधि अब जल्द समाप्त होने वाली है। ऐसे में दैनिक कर्मियों का विरो’ध प्र’दर्शन एक बार फिर से तेज होने लगा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.